अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर की अनोखी रचना है नारी कभी बेटी कभी बहू तो कभी मां का फर्ज निभाती है, यह नारी ही तो है जो घर को स्वर्ग बनाती है।
प्रेम, करुणा और त्याग से भरी इस नारी ने संसार को इतना कुछ कर दिखाया है, केवल घर परिवार ही नहीं राज्य और देश भी इसने चलाया है।
आज के उन्नति भरे युग में भी ज्यादातर महिलाओं की स्थिति इतनी बेकार है, कि बलात्कार घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न जैसे अन्य कई अपराधों की वह आज भी शिकार है।
स्त्री से ही यह संसार चला है स्त्री से ही तो संसार में लोगों को जन्म मिला है, फिर भी स्त्रियों पर अत्याचार करने वाला पुरुष यह भूल जाता है कि उसी स्त्री की गोद में वह भी पला है ।
आज की नारी ने अपनी मेहनत और साहस से पा लिया हर मुकाम है, ऐसी नारी को पूरा विश्वास करता सलाम है
0 Comments